कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल का पहला चरण मंगलवार को समाप्त हुआ। कानपुर साउथ मैदान पर आयोजित इस ट्रायल में 370 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया। ट्रायल के दौरान चयनकर्ता राकेश तिवारी और फैजान खान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बारीकी से परखा और उनकी तकनीक व कौशल का मूल्यांकन किया। एसोसिएशन के अनुसार चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ट्रायल का दूसरा चरण इसी सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ियों को दोबारा मौका दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...