कानपुर, जून 23 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से यूपीसीए अंडर-23 का ट्रायल मंगलवार को कानपुर साउथ मैदान पर हुआ। ट्रायल में जिले के करीब 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान केसीए चयनकर्ता राकेश तिवारी और विकास यादव ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक और प्रदर्शन का बारीकी से मूल्यांकन किया। ट्रायल में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के विभिन्न पहलुओं को परखा गया। खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- तीन खिलाड़ी अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट ट्रायल के लिए चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...