कानपुर, जून 10 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के अंडर-15 ट्रायल के तीसरे दिन बुधवार को 110 खिलाड़ियों ने नेट्स पर दम दिखाया और टीम में चयन के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। तीन दिवसीय ट्रायल में प्रदेश भर से अंडर-15 आयुवर्ग के 325 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और आगामी सत्र के लिए टीम में जगह बनाने के लिए दावा पेश किया। गुरुवार से कमला क्लब में दो दिवसीय सीनियर ट्रायल की शुरुआत होगी। इसमें भी प्रदेश की 200 से अधिक महिला खिलाड़ी शामिल होंगी।कमला क्लब में ट्रायल के तीसरे दिन जूनियर महिला खिलाड़ियों ने नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी में जोरदार प्रदर्शन कर महिला चयन समिति का ध्यान खींचा। खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने के लिए प्रियंका शैली, करिश्मा, सीमा, श्वेता ने नजर रखी। यूपीसीए की ओर से महिला क्रिकेट में सर्वश...