कानपुर, मार्च 11 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय की ओर से सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 18 मार्च के बीच लखनऊ में होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। बुधवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान में मंडल के 100 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की। ग्रीनपार्क के हॉकी कोच शाहिद खां ने बताया कि मंडल की टीम में हर्षित यादव, आर्यन, समद, कार्तिकेय पाल, सुमित, आदित्य कुमार, सौरभ, अजित कुमार, युवराज, आर्यन यादव, उत्कर्ष यादव, रोहन कुमार, अनिल, अरविंद पाल, उत्कर्ष प्रजापति और नितिन कुमार का चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ी स्टेट हॉकी चैम्पियनशिप में प्रदेश भर के खिलाड़ियों के सामने कानपुर मंडल की ओर से चुनौती पेश करेंगे। चयनित टीम को ग्रीनपार्क के क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.