कानपुर, जून 5 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) से संबद्ध स्पोर्टिंग यूनियन क्लब की ओर से चल रही तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर जेएमडी ट्रॉफी में दो दिवसीय ट्रायल का आयोजन हुआ। जिसमें 502 ​खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद प्रतियोगिता के लिए 150 ​खिलाड़ियों का चयन किया गया था। शुक्रवार से दो दिवसीय प्र​शिक्षण कैम्प किदवई नगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर शुरू हुआ। आयोजन सचिव राहुल पाल ने बताया कि केसीए चयनकर्ताओं ने इंद्रपाल व सीमा सिन्हा ने दो दिवसीय प्र​शिक्षण ​शिविर के पहले दिन खिलाड़ियों को फिटनेस, फील्डिंग और बल्लेबाजी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ​खिलाड़ियों से नेट्स पर गेंदबाजी, बल्लेबाजी करवाकर उनकी गलतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर के बाद अगल...