कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से हुए चार दिवसीय ट्रायल मुकाबले में प्रदेश भर के 120 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकदिवसीय प्रारूप में खेले गए ट्रायल मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चैलेंजर ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को उप्र की अंडर-19 टीम में जगह बनाने का मौका मिलेगा।गुरुवार को कमला क्लब और श्याम नगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए ट्रायल मुकाबले में बारी-बारी खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने सटीक लेंथ और बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया। अंतिम ट्रायल मैच में खिलाड़ियों के बीच हर क्षेत्र में खुद को साबित करने की होड़ नजर आई। मैच में निर्धारित लक्ष्य लेकर भेजे ग...