बागपत, जनवरी 27 -- दाहा। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा पर सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय अंडर-17 सब जूनियर कुश्ती ट्रायल में पहलवानों ने जमकर दांवपेच लड़ाए। सबसे बड़ी कुश्ती अखिल वाजिदपुर ने जीती। चौधरी फेरू सिंह कुश्ती एकेडमी दाहा पर सोमवार को संपन्न हुई जिला ट्रायल फ्री स्टाइल कुश्ती में 48 किग्रा. वर्ग में आर्यन खोखर, 51 किग्रा. में शुभम, 55 किग्रा. में बॉबी, 60 किग्रा. में हमजा, 65 किग्रा. में लक्ष्य चौहान, 71 किग्रा. में शिवेन, 80 किग्रा. में हिमांशु 92 किग्रा. में कार्तिक, जबकि 110 किग्रा. में अखिल ने ट्रायल कुश्ती जीती। ग्रीको रोमन कुश्ती में 45 किग्रा. वासु, 48 किग्रा. में विराट, 51 किग्रा. में सुलेमान, 55 किग्रा. में सावन, 60 किग्रा. में प्रिंस नैन, 65 किग्रा. में गगन, 71 किग्रा. में अविश सरोहा, 80 किग्रा. में जीतन, 92 किग्रा. म...