कानपुर, मार्च 22 -- स्टेट पावर लिफ्टिंग और बेंच प्रेस चैम्पियनशिप का आयोजन तीन व चार अप्रैल को आगरा में होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन मंडलस्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर किया जा रहा है। स्वरूप नगर स्थित बाल निकुंज में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर स्टेट चैम्पियनशिप का टिकट प्राप्त किया। शेष भार वर्ग के मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। इसके बाद मंडल की पूरी टीम घोषित की जाएगी। रविवार को हुई प्रतियोगिता के पहले दिन पावरलिफ्टिंग, बेंचप्रेस व ओपन डेड लिफ्ट चैम्पियनशिप के विभिन्न भार वर्ग के मुकाबले हुए। पावर लिफ्टिंग के सीनियर वर्ग के 47 किग्रा भारवर्ग में निशा वर्मा, 53 किग्रा भारवर्ग में प्राची ठाकुर, 57 किग्रा भारवर्ग में रिया सिंह, 63 किग्रा भारवर्ग में दिव्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.