हरदोई, जनवरी 10 -- हरदोई। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के वर्ष 2026-27 के लिए होने वाले सभी वर्गों के ट्रायल अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 रणजी के ऑनलाइन पंजीकरण 10 जनवरी से शुरू होंगे। इसके लिए कोई भी इच्छुक खिलाड़ी स्वयं आनलाइन लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। इस पर उसकी पंजीकरण आईडी भी पोर्टल से बन जाएगी। हरदोई जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...