पीलीभीत, मई 23 -- पीलीभीत। जिला तैराकी संघ की ओर से गांधी स्टेडियम स्थित तरणताल में सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित टीम लखनऊ में होने वाले चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। जिला तैराकी संघ की अवैतनिक सचिव भावना मिश्रा ने बताया कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ मे 30 और 31 मई को होने वाली सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिप के लिए जिले की तैराकी टीम का चयन ट्रायल के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया मे लगभग 25 तैराकों ने भाग लिया, जिसमें मात्र फ़ुआद मोहम्मद खान का चयन 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 200 मीटर व्यक्तिगत मिडले में और सईद अहमद का 50 मीटर फ्री, 100 मीटर फ्री, 200 मीटर फ्री, 400 मीटर फ्रीस्टाइल में क्वालीफाई किया। यह भी पढ़ें- ट्रायल के आधार पर तैराकी टीम में खिलाड़ी किए ...