बरेली, मार्च 8 -- प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 13 से 18 मार्च तक लखनऊ में होनी है। इसके लिए बरेली मंडल की टीम का चयन शनिवार को ट्रायल के आधार पर किया गया। खेलो इंडिया सेंटर की हॉकी कोच शिल्पा सिंह के नेतृत्व में हुए ट्रायल में बरेली के अनमोल कश्यप, आयुष कुमार, वैभव कुमार, जहरान हुसैन, बदायूं के सौरभ, शिवम, ब्रजराज, कामेश, पीलीभीत के पुनीत, शोभित सिंह, निशांत, यशपाल, शाहजहांपुर के अभय मौर्य, कुलदीप, जितिन, आयुष चयनित हुए हैं। वहीं अनारक्षित में बदायूं के आयुष, शाहजहांपुर के सनी, बरेली के प्रियांशु कुमार को रखा गया है। टीम मैनेजर बदायूं के सैयद आबिद अली को बनाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.