नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- ट्रायम्फ ने अपनी नई Street Triple 798 RS के बाद इसका खास Moto2 Edition भी रिवील कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन को 2026 MotoGP सीजन की आखिरी रेस Valencia GP के दौरान शोकेस किया गया। इसकी सबसे खास बात यह है कि दुनियाभर में इसकी सिर्फ 1,000 यूनिट ही सेल की जाएंगी। आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में।ट्रैक परफॉर्मेंस के लिए किए गए खास बदलाव नई Street Triple 798 Moto2 Edition का बेस 798 RS वाला ही है, लेकिन इसे ज्यादा शार्प ट्रैक परफॉर्मेंस देने के लिए कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। इसमें RS के Showa Big Piston फ्रंट फोर्क की जगह Ohlins NIX30 फ्रंट फोर्क दिया गया है। दोनों फोर्क पूरी तरह एडजस्टेबल हैं और इनके सस्पेंशन ट्रैवल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ब्रेकिंग को भी अपग्रेड किया गया है। 798 RS में Brembo Stylema कैलिपर्स मिल...