नई दिल्ली, मई 22 -- दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी ट्रायम्फ ने भारतीय मार्केट में अपनी बेहद खास बाइक लॉन्च की है। कंपनी ने अपने '2026 अनलीश्ड' कैंपेन के तहत लिमिटेड-एडिशन Street Triple 765 RX को भारत में उतार दिया है। दिल्ली में इस दमदार बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 13.91 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि नवंबर, 2025 में दुनिया के सामने पहली बार पेश होने के बाद, अब यह बाइक भारत आई है। कंपनी की नई लाइनअप में यह बाइक पहले से मौजूद बोनेविले रेंज और स्पीड ट्विन 1200 कैफे रेसर एडिशन के साथ दिखाई देगी। आइए जानते हैं लॉन्च हुई नई बाइक की खासियत के बारे में विस्तार से। क्या है बाइक की खासियत इस नई बाइक को पहले से बिक रही स्ट्रीट ट्रिपल 765 RS मॉडल का ज्यादा रेसिंग और ट्रैक-ओरिएंटेड वर्जन माना जा रहा है। बता दें कि बाइक का चेसिस और नया लुक RX मॉडल को सबसे अल...