महाराजगंज, मई 8 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर, आयुष्मान वार्ड, सिटी स्कैन कक्ष, एसएनसीयू तथा पीकू वार्ड सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मरीजों से इलाज की सुविधाओं की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था फेल, सफाई के नाम पर डकैतीनिरीक्षण के दौरान जानकारी इस दौरान सीएमएस ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्तमान में कुल 48 डॉक्टर तथा 108 स्टाफ नर्स अपनी सेवाएं दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान आयुष्मान वार्ड में मात्र दो मरीज पाए जाने पर जिलाधिकारी ने बेड ऑक्युपेंसी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.