ट्रामा सेंटर से गायब मिले चिकित्सक एवं जीएनएम, स्पष्टीकरण
मधुबनी, मई 7 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवस्थित ट्रामा सेंटर को आम जनता के लिए पूर्ण रूप से प्रभावी एवं कार्यशील बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने बुधवार देर शाम ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कर वहां की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, चिकित्सकीय व्यवस्था एवं आधारभूत संरचनाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी। निरीक्षण के क्रम में डीएम ने ट्रामा सेंटर परिसर, वार्ड, ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, चिकित्सकीय उपकरणों, मानव संसाधन एवं अन्य उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवस्थित होने के कारण यह ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.