ट्रामा सेंटर में अब 24 घंटे हो सकेगा हड्डी का ऑपरेशन
प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में जारी सुधार कार्यों के क्रम में शनिवार को ट्रामा सेंटर के दूसरे तल पर स्थित ऑर्थोपेडिक विभाग के ऑपरेशन थियेटर कॉम्प्लेक्स का बंद ताला खोल दिया गया। ओटी कॉम्प्लेक्स पिछले कई वर्षों से बंद था। जरूरत पर मरीजों को पुरानी बिल्डिंग की ओटी में जाना पड़ता था। प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने बताया कि ओटी कॉम्प्लेक्स में अब 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी।निरीक्षण के दौरान प्राचार्य ने कहा कि ट्रामा सेंटर के सर्जरी ऑपरेशन थिएटर की भी मरम्मत कराई जाएगी। प्राचार्य ने ट्रामा सेंटर के आईसीयू में वेंटिलेटर की स्थिति को देखा और नियमित अनुरक्षण कार्य के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्दशित किया। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में मेडिकोलीगल कार्य के लिए फॉरेंसिक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.