एटा, जून 17 -- जनपद में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए शासन ने स्वास्थ्य विभाग से प्रस्ताव मांगा है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ट्रामा सेंटर का प्रस्ताव बनाने की तैयारियां शुरू कर दी है, जिसमें शासन के दिशा-निर्देश के अनुसार आवश्यक संसाधन, जमीन एवं मैनपॉवर को शामिल किया जाएगा। प्रस्ताव बनाने में सबसे बड़ी परेशानी जमीन चिन्हित करना है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कवायद शुरू कर दी है। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर एक विशेष अस्पताल इकाई है। जहां पर जानलेवा और गंभीर चोटों, गंभीर रूप से गिरने, कार दुर्घटनाओं, गोली लगने से हुए घावों के इलाज के लिए चौबीस घंटे कार्यरत रहती है। सामान्य आपातकालीन कक्षों के विपरीत, यहाँ ऑन-कॉल विशेषज्ञ न्यूरोसर्जन, ट्रॉमा सर्जन उपलब्ध रहते हैं। जिससे तत्काल सर्जरी और गहन देखभाल के...