फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- ट्रामा सेंटर के जरिए कानुपर से कौशाम्बी बार्डर तक नेशनल हाईवे में करीब 125 किलोमीटर, लालगंज से फतेहपुर राज्य हाईवे में 35 किलोमीटर, फतेहपुर से बांदा करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर होने वाली कोई भी दुर्घटना ट्रामा सेंटर के दायरे में होगी। इन मार्गों पर दुर्घटना होने पर एंबुलेंस घायलों को सीधे ट्रामा सेंटर पहुंचाएगी। जिससे घायलों को तुरंत उपचार मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके। उन्हें कानपुर रेफर न किया जाए। लेकिन स्टाफ की कमी से यह संभव नहीं हो पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...