कन्नौज, जून 6 -- कन्नौज। जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में हाल ही में हुई आउटसोर्सिंग भर्ती को लेकर उठ रहे सवालों ने अब प्रशासनिक जांच की दिशा पकड़ ली है। भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता और सूचना प्रसार को लेकर अस्पताल परिसर में चल रही चर्चाओं के बीच नवागत सीएमएस डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी ने पूरे मामले की जानकारी लेकर जांच कराने की बात कही है। शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने अभी-अभी जिम्मेदारी संभाली है और भर्ती से संबंधित प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं था। अब मामला सामने आने के बाद वह भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। यह भी पढ़ें- डॉ. गोपाल नारायण द्विवेदी ने संभाला जिला अस्पताल सीएमएस का चार्ज यदि किसी प्रकार की अनियमितता या प्रक्रिया संबंधी कमी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ...