अररिया, सितम्बर 6 -- अररिया, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नशीली एवं प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की हैं। कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी लेटी एवं मुरारीपुर के बलकार्मिकों ने सिकटी पुलिस के साथ संयुक्त विशेष नाका अभियान चलाया। कैंप प्रभारी निरीक्षक बिश्वनाथ घोष के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 162 के समीप भारत-नेपाल सीमा के नो मैन्स लैंड से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में नाका लगाया गया था। यह भी पढ़ें- ट्रामाडोल की 14,700 कैप्सूल व डाइसाइक्लोमाइन की 14,500 टैबलेट बरामद। रात करीब नौ बजे लेटी की ओर से भारत-नेप...