नई दिल्ली, अगस्त 16 -- कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे लोग या तो इसलिए नहीं बनाते क्योंकि उन्हें बनाना नहीं आता या फिर जैसा स्वाद वह इस सब्जी में चाहते हैं वह नहीं मिलता। ऐसे में आप कटहल कोरमा की यहां बताई रेसिपी एक बार ट्राई करें। ये स्वाद में जबरदस्त लगती है और तवा रोटी या फिर तंदूरी रोटी के साथ अच्छी लगती है। यहां सीखिए मसालेदार कटहल कोरमा बनाने का तरीका। कटहल कोरमा बनाने की सामग्री -500 ग्राम मीडियम टुकड़ों में कटा हुआ कच्चा कटहल -4 बड़े चम्मच सरसों का तेल -4 बड़े प्याज (पतले कटे हुए) -300-400 ग्राम ताजा दही (फेंटा हुआ) -2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट -2 हरी मिर्च -1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी -आधा छोटा चम्मच गुलाब जल -आधा छोटा चम्मच केवड़ा जल -1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर -1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर -आधा छोटा चम्मच हल्दी -आधा छोटा चम्मच...