भागलपुर, मार्च 25 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । चैती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत गांधी युवा क्लब फतेहपुर के क्रीड़ास्थल पर मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला किशनपुर और कहलगांव के बंशीपुर के बीच हुआ, जिसमें कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद मैच का फैसला ट्राइब्रेकर से हुआ, जिसमें बंशीपुर की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मैच के मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार मंडल, संजीवन प्रसाद शर्मा, नंदकिशोर मंडल, राजकुमार मंडल, देवकिशन दास, पूर्व मुखिया प्रवीण कुमार उर्फ संजय मंडल, विकास कुमार, राम मंडल एवं सुरेश दास मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपाध्यक्ष प्रमोद तांती और टीम मैनेजर किशोर कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट में आगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.