मुंगेर, फरवरी 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बुधवार को आयोजित सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में रामपुर यूनाइटेड क्लब जमालपुर ने ट्राइबेकर में जीवाईसी, फतेहपुर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। मैच का उद्घाटन मुंगेर क्षेत्र संख्या-2 के जिला पार्षद निवास मंडल, तारापुर दियारा के मुखिया प्रतिनिधि बमबम चौधरी तथा जर्कन प्ले स्कूल के प्रोपराइटर अभिषेक कुमार ने फुटबॉल में किक मारकर किया। मैच के दूसरे हाफ में जमालपुर के जर्सी नंबर- 9 अमरेश कुमार ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन फतेहपुर के जर्सी नंबर- 10 छोटू कुमार ने गोल बराबरी कर अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया। यह बराबरी अंत तक बनी रही। अंततः ट्राइबेकर में रामपुर यूनाइटेड ने बाजी मारी। इस टूर्नामेंट का आयोजन सार्व...