रांची, फरवरी 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। ट्राइबल सिनेमा ऑफ इंडिया का प्रोड्यूसर्स मीट नामकुम के बगीईचा में 28 फरवरी से होगा। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता, फिल्मकार और निवेशक एक साथ संवाद करेंगे। साथ ही क्षेत्रीय व आदिवासी सिनेमा को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर चर्चा होगी। इसके अलावा निवेश के व्यावहारिक मॉडल विकसित करने, दीर्घकालीन उद्योग ढांचे की नींव रखने और फिल्म उद्योग निर्माण पर पहल की जाएगी। इस सम्मेलन के माध्यम से क्षेत्रीय सिनेमा को निवेश के अवसर के रूप में समझना, सह निर्माण व संरचित निवेश मॉडल, ओटीटी व अंतरराष्ट्रीय वितरण रणनीतियां, फिल्म फेस्टिवल सर्किट और बाजार तक पहुंच और चयनित प्रोजेक्टस की प्रस्तुति पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...