गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। ट्राइडेंट स्टेडियम में चल रहे ट्राइडेंट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को ट्राइडेंट अकादमी और टीएनएम के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में ट्राइडेंट अकादमी ने पांच विकेट से जीत हासिल की। टीएनएम ने बल्लेबाजी करके 26.1 ओवर में आठ विकेट खोकर 74 रन बनाए। टीम से विवान ने सबसे अधिक 25 रन का योगदान दिया। विरोधी टीम से युवराज सिंह तोमर ने तीन और कबीर शर्मा ने दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी ट्राइडेंट अकादमी की टीम ने 20.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए। नैतिक त्यागी ने नाबाद 29 रन बनाए। टीएनएम से गेंदबाजी में चैतन्य सिंह ने चार विकेट लिए। युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...