गाज़ियाबाद, दिसम्बर 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे मिट्टी के ढेर लगने से सड़कें संकरी हो गई हैं। सड़कों पर सुबह-शाम लगने वाले जाम और मिट्टी उड़ने से लोग परेशानी झेल रहे हैं। नगर निगम ट्रांस हिंडन क्षेत्र की सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए अभियान चलाया रहा है। अभियान के तहत सड़क किनारे जमी मिट्टी को हटाकर पानी से धुलाई का कार्य किया जा रहा है, लेकिन निगम के कर्मचारियों ने सड़कों पर मिट्टी को इकट्ठा कर छोड़ दिया है, जिससे सड़कें लगभग आधी हो गई हैं। लोगों का आरोप है कि करीब 15 दिन से सड़कों के किनारे मिट्टी जमा है। इसकी वजह से सुबह शाम जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। लोगों ने नगर निगम को शिकायत की है कि वाहनों की आवाजाही से धूल के कण हवा में फैलने से बच्चों और बुजुर्गों में गले से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.