आगरा, मार्च 8 -- ट्रांस यमुना डॉक्टर एसोसिएशन द्वारा श्री कृष्णा ऑडिटोरियम में होली रंगोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी और फूलों की होली से हुई। इस दौरान ट्रांस यमुना क्षेत्र के चिकित्सकों और सदस्यों ने राधा-कृष्ण की झांकी के साथ नृत्य किया और फूलों से होली खेलकर उत्सव को उल्लासपूर्ण बनाया। डॉ. विद्या गुप्ता ने नृत्य प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। राधा-कृष्ण नृत्य और रासलीला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष डॉ. पियूष कुमार गुप्ता ने किया। संचालन डॉ. मुकेश गोयल और डॉ. अरविंद यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. आलोक मित्तल ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...