बलरामपुर, अप्रैल 10 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला तहसील सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ट्रांस जेंडर के अधिकारों पर चर्चा की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने ट्रांस जेंडर को संविधान के अनुरूप अधिकार दिए जाने पर जोर दिया। कहा कि संविधान ने ट्रांस जेंडर के लिए जो अधिकारी सुनिश्चित किए है, उन्हें हर हाल में मुहैया कराया जाए। बैठक में न्यायिक अधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। इस दौरान तहसील के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.