मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टर ट्रांस जेंडर मरीजों के इलाज के दौरान उनसे व्यवहार का तरीके सीखेंगे। लोकसभा में सांसद कनीमोझी करुणानिधि के सवाल के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस बारे में पत्र भेजा है। साथ ही मेडिकल कॉलेजों को इस बारे में निर्देश दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद सीएस डॉ अजय कुमार ने भी सदर अस्पताल अधीक्षक और सभी पीएचसी प्रभारियों को पत्र लिखा है। मेडिकल कॉलेज में भी इसपर काम शुरू कर दिया गया है। सांसद कनीमोझी ने लोकसभा में पूछा था कि अस्पतालों में आने वाले ट्रांस जेंडर मरीजों के इलाज में क्या मानक बरते जाएं, क्या इस बारे में डॉक्टरों को जानकारी दी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि सभी अस्पतालों में डॉक्ट...