रांची, फरवरी 3 -- नामकुम, संवाददाता। भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, लालखटंगा में मंगलवार को जलवायु-अनुकूल किस्म विकास के लिए ट्रांसलेशनल जीनोमिक्स विषय पर 21 दिवसीय शीतकालीन विद्यालय का उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम 3 से 23 फरवरी 2026 तक चलेगा। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ अशोक आर पाटिल ने कहा कि कृषि और किसान देश की नीतियों के केंद्र में हैं। संस्थान निदेशक डॉ सुजय रक्षित ने कृषि वैज्ञानिकों की भूमिका को रेखांकित किया। शीतकालीन विद्यालय में देशभर से 20 वैज्ञानिक व संकाय सदस्य भाग ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.