चंदौली, अप्रैल 24 -- सकलडीहा। बढ़ते तापमान के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। ऐसे में बिजली उपकेंद्र के स्विच यार्ड में लगे ट्रांसफॉर्मर हीट हो रहे है। जिससे बार-बार ट्रिप कर रहे हैं। इसे देखते हुए शुक्रवार को एक्सईएन नरेश कुमार ने निरीक्षण के दौरान स्विच यार्ड में लगी दस दस एमबीए के दो ट्रांसफॉर्मर को पानी डालकर ठंडा करने का निर्देश दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पानी डालकर ठंडा किया। जिससे गर्मी के दिन में बिजली आपूर्ति निर्बाध मिलते रहे। इस दौरान एसडीओ सियाराम यादव, जेई मनीष कुमार, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, रामदेव सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फुंका तो जेई एसडीओ पर होगी कार्यवाही यह भी पढ़ें- हर दिन बढ़ रही मांग, अप्रैल में ही मई-जून जैसी बिजली खपत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...