हरदोई, मार्च 25 -- हरदोई। उपकेंद्र मन्नापुर के लाइनमैन ज्ञान चंद्र को सूचना मिली कि ग्राम खेतुई में लगे 250 केवी ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी हो गया है। दो माह में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी की यह तीसरी घटना है। सूचना मिलते ही कोयल बाग उपखंड के एसडीओ ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि ट्रांसफॉर्मर से तेल, नट-बोल्ट और कॉपर वाइंडिंग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। जे ई अमन सक्सैना घटना की सूचना कोतवाली देहात पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...