मथुरा, जून 6 -- थाना गोवर्धन के अंतर्गत जचौंदा के समीप श्री राधा निकुंज कॉलोनी में बुधवार रात दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बना मारपीट कर दो विद्युत ट्रांसफार्मरों से करीब 400 किलो तार ले जाने वाले शातिरों की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस करीब आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। छह टीमें शातिरों की तलाश में संभावित स्थलों पर दबिश दे रही हैं। बुधवार रात गांव जचौंदा समीप स्थित श्री राधा निकुंज कॉलोनी में ट्रासफॉर्मर से तार चोरी करने गये दर्जन भर बदमाश चलती लाइन के तार काट कर ट्रांसफार्मर उतार कर उसमें से कीमती वाइंडिंग तार निकालने लगे थे। यह भी पढ़ें- चौकी इंचार्ज ने चालू नहीं होने दी बिजली लाइन इसकी जानकारी होने पर वहां सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात पिता-पुत्र नेपाल व बाबूलाल के विरोध करने पर शातिरों ने दोनों को बंधक बना ...