रांची, मार्च 12 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई के लिए बिल के अलावे अन्य तरह के भुगतान पर अल्पसूचित प्रश्न विधायक जयराम महतो ने किया। विधायक के पूरक सवाल का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में बिजली ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई की ट्रैकिंग होगी, जो वाहन ट्रांसफर की ट्रांसपार्टिंग करेंगे, उसमें जीपीएस लगाया जाएगा। इसकी देखरेख की जिम्मेदारी निजी कंपनियों को देने पर विचार किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में ट्रांसफॉर्मर के जलने पर ग्रामीणों को परेशानी ना झेलना पड़े, इसी को ध्यान में रखकर इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी ऊर्जा विभाग करने जा रहा है। बजट सत्र के 12वें दिन प्रश्नकाल के दौरान जेएलकेएम विधायक जयराम महतो ने बिजली सप्लाई के मामले में आरोप लगाते हुए कहा कि...