गया, अप्रैल 21 -- गया जी सर्किट हाउस में मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समीक्षा बैठक की। बैठक में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि गया एवं जहानाबाद जिले में 3109 ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए गए हैं जिनमें से 2619 केवल गया जिले में लगाए गए हैं। साथ ही हजारों किलोमीटर हाई टेंशन और लो टेंशन लाइन का विस्तार कर विद्युत ढांचे को मजबूत किया गया है। विधानसभाअध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर से संबंधित शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाए और खराब ट्रांसफॉर्मरों की तुरंत मरम्मत या बदलने की व्यवस्था की जाए ताकि आम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.