गंगापार, अप्रैल 17 -- कौंधियारा बाजार में देर रात ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद होने और लोगों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। कौंधियारा बाजार में गुरुवार देर रात करीब एक बजे ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले तेज चिंगारी निकली, जिसके बाद ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें और धुआं दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे दुकानदारों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग फैलने का खतरा कम हुआ। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर के पास आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर पानी आदि की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहा...