देवरिया, सितम्बर 26 -- बस्ती। शहर से सटे मनहनडीह क्षेत्र के लगभग 150 घरों की बिजली शुक्रवार सुबह पांच बजे गुल हो गई। वितरण ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने के बाद आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ पुरानी बस्ती प्रभाकर ने बताया कि उस क्षेत्र में 250 केवीए के ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफॉर्मर के एक फेज में खराबी आ जाने के कारण बार-बार फ्यूज उड़ जा रहा है। 400 केवीए का ट्राली ट्रांसफॉर्मर वहां लगाकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है। खराब ट्रांसफॉर्मर को मरम्मत के लिए भेजा जाएगा। भीषण गर्मी और उमस के कारण इस समय बिजली का लोड काफी ज्यादा है। इसी कारण से फॉल्ट की शिकायत भी ज्यादा आ रही है। ट्रांसफॉर्मर ओवरलोडेड चल रहे हैं। मनहनडीह क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकेंद्र गिदही से होती है। स्थानीय स्तर पर एक 250 केवीए का ट्रांसफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.