भभुआ, मई 29 -- बोले ग्रामीण, 20 दिनों से जला है ट्रांसफॉर्मर, शिकायत की नहीं हुई सुनवाई बीडीओ ने बिजली विभाग के अफसर से बात कर आश्वासन देने पर माने लोग (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के ओरगांव के ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फुट पड़ा। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर बदले जाने की मांग को ले किया प्रदर्शनग्रामीणों का प्रदर्शन इस गांव के 20 दिनों से जले ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के कार्यालय पर प्रदर्शन किया और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि लगातार शिकायत करने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया, जिससे पूरे गांव में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना प...