लखनऊ, जुलाई 25 -- ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को ट्रांसफॉर्मर बदलने में देरी पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को साफ कहा कि इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर बदलने की प्रक्रिया को समयबद्ध और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत सुरक्षा से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई होगी।

ट्रांसफॉर्मर की स्थिति एके शर्मा ने शनिवार को संगम सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि खराब ट्रांसफॉर्मर के कारण उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़ रहा है। यह स्थिति बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत में हो रही देरी पर भी सवाल करते हुए इसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने विद्युत ...