ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग के समर्थन में ग्रामीणों का प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 14 -- सोनभद्र। विकास खंड रॉबर्ट्सगंज के बरकरा भागलपुर गांव में पिछले आठ दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। रविवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और खराब ट्रांसफॉर्मर को तत्काल बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ट्रांसफॉर्मर आठ दिन पहले खराब हो गया था, जिसके बाद से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार बिजली न रहने से भीषण गर्मी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। पेयजल संकट गहरा गया है, रात के समय अंधेरा रहने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई और दैनिक कार्य भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन प्रदर्शन के दौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.