गंगापार, मई 13 -- मेजा तहसील क्षेत्र के बसैनपुर गांव का विद्युत ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पूर्व जल जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से जहां लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है, वहीं भीषण गर्मी में पेयजल संकट भी गहरा गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न रहने के कारण पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं, जिससे गांव में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। गर्मी के इस मौसम में बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गांव के जितेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, राजू सिंह, हनुमत तिवारी तथा मौजू गौड़ सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर पिछले दो महीनों में तीन बार जल चुका है। यह भी पढ़ें- दो गांवों के ट्रांसफॉर्मर खराब, ग्रामीण परेशान ग्रामीणों का आरोप है कि ट...