कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- विद्युत उपकेंद्र पुरखास के स्थानीय गांव के पुरवा में लगा ट्रांसफॉर्मर गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही फुंक गया। इससे मजरे में रहने वाले लगभग सौ उपभोक्ताओं के घरों की बत्ती गुल हो गई। उपभोक्ताओं के सूचना दिए जाने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं का बुरा हाल है। पुरखास का पुरवा गांव में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए विद्युत विभाग ने 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया है। आरोप है कि गर्मी के दिनों में ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ जाने से अक्सर फुंक जाता है। इस वर्ष भी गर्मी का प्रकोप शुरू होते ही ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले फुंक गया। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। बिजली न होने से मजरे में पेयजल संकट भी गहरा गया है। वहीं गर्मी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.