प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। भीषण गर्मी में लगातार फुंक रहे ट्रांसफॉर्मरों ने बिजली विभाग के अफसरों की मुश्किल बढ़ा दी है। अब ट्रांसफॉर्मर जलने पर सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा। शासन ने सख्ती बढ़ाते हुए जेई, एसडीओ, एक्सईएन और अधीक्षण अभियंता तक से ट्रांसफॉर्मर मरम्मत का खर्च वसूलने के निर्देश जारी किए हैं। प्रयागराज के कई डिवीजनों में 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक की रिकवरी नोटिस जारी होने से विभाग में खलबली मची हुई है।

ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना प्रयागराज के रामबाग, करैलाबाग समेत कई डिवीजनों के एक्सईएन, एसडीओ और जेई को नोटिस मिलने के बाद अब हालात यह हैं कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने की सूचना मिलते ही जेई और एसडीओ खुद मौके पर पहुंचकर उसे ठीक कराने में जुट जा र...