लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता ट्रांसफॉर्मर फुंकने की घटनाओं पर आलापुर के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गई है। मुजफ्फरनगर के अधीक्षण अभियंता (एसई) से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बिजनेस प्लान के संदर्भ में पूरी जानकारी न दे पाने पर मुजफ्फरनगर के मुख्य अभियंता और बिजनेस प्लान के कामों में देरी पर अमौसी के मुख्य अभियंता से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश पावर कॉरपोरेशन एमडी नितीश कुमार ने मंगलवार को दिए हैं। वह, गर्मियों में बिजली आपूर्ति की समीक्षा कर रहे थे।

बिजली आपूर्ति की समीक्षा नितीश कुमार ने कहा कि बिजली आपूर्ति में ट्रांसफॉर्म बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सुनिश्चित करें कि वे क्षतिग्रस्त न हों। अगर ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होंगे तो जिम्मेदारी तय करके वसूली भी होगी और कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है, ल...