गंगापार, जून 20 -- भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र की पुरानाडीह बस्ती पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में डूबी हुई है। मेजा ऊर्जा निगम के गेस्ट हाउस परिसर में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना कई बार लिखित और मौखिक रूप से बिजली विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही जर्जर विद्युत तारों की मरम्मत कराई गई। इससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली में जोड़::प्रदर्शन के बाद हरकत में आया बिजली विभाग, पहुंचा ट्रांसफार्मर यह भी पढ़ें- तीन बार जला ट्रांसफार्मर, क्षमतावृद्धि की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...