बस्ती, जुलाई 15 -- बस्ती। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र महसो के पाकरडाड़ फीडर अंतर्गत मुरादपुर गांव में ट्रांसफॉर्मर चढ़ाते समय उसमें अचानक करंट उतर आया। करंट की चपेट में आकर उपकेंद्र का संविदा कर्मचारी घायल हो गया। उसे ओपेक अस्पताल कैली में भर्ती कराया गया है। हादसे में उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया है तथा शरीर में अन्य जगहों पर चोट आई हैं। मुरादपुर गांव में 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पोल पर 11 बजे चढ़ाया जा रहा था। उपकेंद्र का संविदा कर्मचारी सुभाष चंद्र यादव ट्रांसफॉर्मर को चढ़वा रहा था। बताते हैं कि अचानक ट्रांसफॉर्मर में करंट दौड़ने लगा। एक झटके में सुभाष नीचे आ गिरा। वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। आनन-फानन में उसे कैली में भर्ती कराया गया और घटना की सूचना एसडीओ व जेई को दी गई। अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। घायल के साथ मौजूद कर्मचारियों ने अ...