मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- बिहार में बेमौसम बारिस ने तबाही मचा दी। पटना और अन्य जिलों समेत मुजफ्फरपुर में भी काफी नुकसान हुआ और जनजीवन प्रभावित हुआ। जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में शनिवार को आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तीन पंचायतों में एक मिनट के बवंडर में दर्जनों घर और पेड़ धराशायी हो गए। चैनपुर में ट्रांसफॉर्मर सहित पोल गिरने से उसमें दबकर किशोर समेत चार की मौत हो गई। चैनपुर गांव में एस्बेस्टस और फूस के करीब 50 घर धराशायी हो गए। एनएच 122 पर पेड़ गिरने से मदरसा चौक से काजीइंडा चौक तक आवागमन बाधित हो गया। अचानक सब कुछ कैसे हुआ, लोगों को समझ में नहीं आया। लोग इधर-उधर भागने लगे, जहां-तहां गाड़ियां फंसी रहीं। आंधी में काजीइंडा चौक पर एक बाइक सवार खड़ी बस को पकड़े रहा। बस में बैठे यात्री सहम हुए थे। कई टोटो यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.