बस्ती, मई 30 -- विक्रमजोत, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत में लगा पॉवर ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार की सुबह खराब हो गया। ट्रांसफॉर्मर खराब होने से उपकेंद्र से जुड़े 250 गांवों की लगभग नौ घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र के पांचों फीडरों से जुड़े हजारों उपभोक्ता पूरे दिन बिजली का इंतजार करते रहे। बिजली विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि शुक्रवार सुबह अचानक तकनीकि कारण से ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया। इसे शाम पांच बजे ठीक कर लिया गया था। वहीं तीन दिन पूर्व आई तेज आंधी में खराब हुई बिजली आपूर्ति चौथे दिन भी सभी गांवों की पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई थी। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 232 पोल गिरे, 58 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त गांवों में काफी संख्या में पोल टूट जाने से आपूर्ति बहाल करना मुश्किल हो रहा है। उपकेंद्र ...