बस्ती, मई 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की अनुमति नहीं मिलने से अधिकारी हलकान हैं। इस भीषण गर्मी में खपत में बेतहाशा वृद्धि होने से बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो गए हैं। अधिकारियों को अब इस बात का डर सताए जा रहा है कि अगर ट्रांसफॉर्मर फुंकता है तो रिकवरी की गाज उनके ऊपर गिर सकती है। अधीक्षण अभियंता बस्ती सर्किल खालिद सिद्दीकी ने बताया कि ओवरलोडेड ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बोर्ड ऑफ डॉयरेक्टर को प्रेषित किया गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही क्षमता वृद्धि कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...