घाटशिला, मई 20 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा चित्रेश्वर शिव मंदिर प्रांगण में लगे 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर से निकलने वाला तार जल जाने के कारण पिछले दो दिनों से पूरा इलाके में अंधेरा पसर गया है। जिससे मंदिर परिसर समेत गांव के करीब 60 घरों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। इस भीषण व उमस भरी गर्मी में बिजली गुल रहने से स्थानीय ग्रामीणों में हाहाकार मच गया है। गांव के घरों और दुकानों में लगी इंवेटर की बैटरी भी डिस्चार्ज हो चुके हैं जिसके कारण लोगों का दुकान एवं घर के अंदर बैठना भी दूभर हो गया है। यह भी पढ़ें- रामकोल दक्षिण मुहल्ला में ट्रांसफॉर्मर खराब,100 घरों की बिजली गुलग्रामीणों की शिकायतें स्थानीय ग्रामीण प्रियलाल लेंका, जयंत घोष, बृजेंद्र घोष, रवि शंकर दुबे, रतिकांत साहू, समु लेंका, विजय कुमार साहू, सौर...